Uncategorized

20 हजार घरो में भेजे गए पोस्टकार्ड आमंत्रण पत्र

गिरिडीह : गिरिडीह जिले में लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने के लिए जिला प्रशासन स्वयंसेवी संस्थाओं और समाजिक संगठन के मिलकर वोटरों को उत्साहित कर रहा है। इसी क्रम में जिले के 20 हजार घरों में पोस्टकार्ड भेज कर मतदान करने की अपील की गयी हैं। पोस्टकार्ड में वोट देना गर्व है, जनता का यह महापर्व है संदेश लिखा गया है।

जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी बीरू प्रसाद कुशवाहा ने रविवार को कहा कि विगत लोकसभा के चुनाव मे 40 फीसदी से कम मतदान केन्द्रवाले वोटरों के घरों में पोस्टकार्ड भेजे जा रहे हैं। पोस्टकार्ड में मतदान की तिथि एवं समय भी अंकित की गयी है। बताया गया कि जिला प्रशासन की और से पोस्टकार्ड भेजो अभियान के लिए महिला, पुरूषों की टीम समय पर लोगों के घरों में पास्टकार्ड पहुंचाने के लिए जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button