Uncategorized

मतदाताओं को जागरूक करने के लिए साइकिल रैली

गिरिडीह : विधानसभा चुनाव 2014 में मतदान के प्रतिशत को बढाने के लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रविवार को नेहरू युवा केन्द और प्रेरणा केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में साईकिल रैली निकाली गयी। साईकिल रैली झण्डा मैदान से शुरू होकर आम्बेडकर चौक, टावर चौक, कालीबाड़ी चौक, मकतपुर चौक, रेलवे स्टेशन होते हुए पुनः झण्डा मैदान में आकर समाप्त हुई।

रैली के दौरान मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए नारे लगाये जा रहे थे। साईकिल रैली को संबोधित करते हुए प्रेरणा केन्द्र के सचिव अरूण कुमार ने कहा कि जिले में होनेवाले दो चरणों के मतदान के दौरान सभी मतदाता अपने मतों का प्रयोग अवश्य करें। कहा कि आगामी नौ एवं 14 दिसम्बर को सभी मतदाता अपने-अपने घरों से निकलकर वोट करें और आसपास के लोगों को भी मतदान केन्द्र तक ले जाने का काम करें।

इस दौरान बंकिम कुमार रजक, कन्हैया कुमार, सन्नू कुमार, मुकेश कुमार, कृष्णा वर्मा, सुनील बेसरा, जितेन्द्र मूर्मू, विनोद हांसदा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button