Uncategorized

पश्चिम सिंहभूम : चुनावी पारा बढ़ने से मतदाता उलझन में

गुवा : पश्चिम सिंहभूम के विधान सभा क्षेत्रों में आगामी दो दिसंबर को संपन्न होने वाले चुनाव में व्यापक पैमाने से प्रत्याशी द्वारा मतदाता को रिझाने के लिए किए जाने वाले प्रयासों तथा क्षेत्र में गर्जन करने वाले स्टार प्रचारकों के कारण चुनानी माहौल में व्यापक पैमाने पर परिवर्तन की स्थिति बनती जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, श्री फिल्म अभिनेता सह कांग्रेस नेता राज बब्बर के साथ अन्य स्टार प्रचारकों के पश्चिम सिंहभूम में आने से मतदाताओं में अलग—अलग माहौल बनता दिख रहा है। चुनावी जंग में कहीं मोदी लहर तो कहीं विकास का मुद्दा दिख रहा हैं। जबकि राज्य के हुक्मरानों में झामुमो सरकार का शासन रहने के कारण पार्टी अपनी कोशिश में लगी है।

पश्चिम सिंहभूम क्षेत्र स्थित पांच चुनावी विधान सभा जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चाईबासा, चक्रधरपुर तथा मंझगांव में प्रत्याशियों का चुनावी दौरा, व्यापक पैमाने पर प्रचार-प्रसार व लुभाने के लिए किए जाने वाले प्रयासों ने मतदाताओं को सोचने को मजबूर कर दिया है।

जगन्नाथपुर विधानसभा में पूर्व विधायक जय भारत समानता पार्टी की गीता कोड़ा के साथ भाजपा प्रत्याशी मंगल सोरेन तथा कांग्रेस प्रत्याशी मंगल सिंकू उर्फ सन्नी सिंकू के बीच त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति साफ तौर से बनती हुई दिख रही है।

सभी प्रत्याशी अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं। मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र में झामुमो प्रत्याशी जोबा मांझी भी प्रचार कर रही हैं। हालांकि भाजपा के वर्तमान विधायक गुरू चरण नायक एवं बिरसा मुंडा जय भारत समानता पार्टी प्रत्याशी सह झामुमो के बागी नेता मनोहरपुर ने त्रिकोणीय चुनावी जंग की स्थिति उत्पन्न कर दी है।

चक्रधरपुर विधान सभा क्षेत्र में नवमी उरांव नए भाजपा प्रत्याशी को कांटे की टक्कर झामुमो के श्री शशिभूषण समद से लेनी होगा।

चाईबासा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी पूर्व प्रशासनिक पदाधिकारी जे.बी.तुबीद इस बार भाजपा के प्रत्याशी हैं। इनके पक्ष में भाजपा ने प्रचार किया। वहीं विधायक सह झामुमो प्रत्याशी दीपक बिरूवा के पक्ष में भी खूब प्रचार किया गया।

सबसे मजेदार पहेलू मंझगांव विधान सभा क्षेत्र का है। जय भारत समानता पार्टी के सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के साथ श्री भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई व मझगांव विधायक के बीच कांटे की टक्कर की स्थिति बनी हुई है। दबी जुबान से भी मतदाता के लिए कहना मुश्किल हो रहा है कि जीत पर किसकी मुहर लगेगी।

झामुमो प्रत्यासी सह पूर्व विधायक निरल पूर्ति के मंझगांव के चुनाव में खड़े होने से त्रिकोणीय चुनावी संघर्ष की स्थिति साफ तौर से मंझगांव में बन रही है। फिलहाल मतदाताओं के लिए मंझगांव में चुनावी माहौल काफी रोचक होगा। पश्चिम सिंहभूम में कौन किसको शतरंज की बिसात पर मात देगा या चुनावी जंग के किसी दंबगई रहेगी यह मतदाताओं के उपर निर्भर करेगा।
(रिपेार्ट : संगीता पाण्डेय)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button