
New Delhi : दवा कंपनी बजाज हेल्थकेयर ने मंगलवार को अपनी परजीवी-रोधी दवा ‘इवेजाज’ को बाजार में उतारने की घोषणा की. इस दवा को कोविड- 19 संक्रमण के इलाज में इस्तेमाल किया जा सकता है. कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा है कि उसे इस दवा के विनिर्माण और विपणन के लिए भारतीय दवा महा नियंत्रक (डीसीजीआई) से मंजूरी मिल गयी है.
बजाज हेल्थकेयर ने कहा है कि इवेरमैक्टिन के लिए औषधीय सामग्री और उसका फार्मूलेशन उसकी अपनी खुद की अनुसंधान एवं विकास टीम के जरिये सफलता पूर्वक विकसित किया है. कंपनी ने कहा है कि डीसीजीआइ ने इस टेबलेट ‘इवेजाज’ को घरेलू और विदेशी बाजारों में भेजने की अनुमति दे दी है.




