Uncategorized

एनडीए शासनकाल में झारखंड में बढ़ा नक्‍सलवाद : सोनिया गांधी

एनडीए शासनकाल में झारखंड में बढ़ा नक्‍सलवाद : सोनिया गांधी
रांची, डालटेनगंज : डालटेनगंज के चियांकी हवाई अड्डा मैदान में कांग्रेस की एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि एनडीए के शासनकाल में झारखंड में नक्‍सलवाद बढ़ा है। इसी का नतीजा है कि राज्‍य के 24 जिलों में से 22 जिले नक्‍सल प्रभावित हैं।

उन्‍होंने कहा कि दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां आये, उन्‍होंने बड़ी-बड़ी बातें की। उनकी झूठी बातों पर भरोसा मत कीजिएगा। उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार ने विकास के लिए जो पैसा इस राज्‍य को दिया, यहां की सरकारों ने उस काम को होने नहीं दिया। सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस संविधान के दायरे में रहकर किसी भी समस्‍या का समाधान निकालने पर विश्‍वास करती है। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य के खेतों में सिंचाई का इंतजाम नहीं है। क्‍या किसी को इस बात की फिक्र है। आप लोगों को किसी की झूठी बातों में नहीं आना है।

लोगों को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि झारखंड के विकास के लिए बहुत संघर्ष करना होगा। इस संघर्ष को कांगेस की आगे ले जा सकती है। कांग्रेस ने इसकी लड़ाई लड़ी है और आगे भी राज्‍य के विकास के लिए लड़ाई लड़ती रहेगी। इसलिए हमारे प्रत्‍याशी को वोट दें और चुनाव जिताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button