JharkhandRanchi

विधायक दीपिका पांडेय सिंह के खिलाफ FIR, दी गिरफ्तारी

Ranchi.  कांग्रेस नेत्री और महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसके विरोध में उन्होंने खुद ही मेहरमा थाना जाकर अपनी गिरफ्तारी दी. मेहरमा थाना में दर्ज एफआईआर में पूर्व थानेदार कश्यप गौतम ने कहा है कि 25 अप्रैल को वे वर्तमान मेहरमा थाना प्रभारी को चार्ज देने थाना गये थे. इसके बाद मेहरमा के राजेश के घर गये. वहाँ विधायक दीपिका पांडेय सिंह अपने सहयोगियों के साथ आयी और उनके साथ मारपीट की गयी. कुछ फाइल छीन ली और धमकी दी थी. इसके बाद पूर्व थानेदार ने दीपिका के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी थी.

 

क्या लिखा ट्विटर पर

दीपिका पांडेय सिंह ने ट्विटर पर लिखा है कि उन पर एक निलंबित पुलिस अधिकारी के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप लगाया गया है. साथ ही एफआईआर दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी के आधार पर उन्होंने खुद ही थाना में आकर गिरफ्तारी दी है. इसमें उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरपीएन सिंह को भी टैग करके सूचना दी है.

इसे भी पढ़ें : 28 चिकित्सकों और 73 स्वास्थ्यकर्मियों को मंगलवार दोपहर 1 बजे तक योगदान देने की मोहलत

Related Articles

Back to top button