Corona_UpdatesEducation & CareerJharkhandLead NewsRanchi

संत जेवियर्स कॉलेज : अंग्रेजी के पूर्व विभागाध्यक्ष की कोरोना से मौत, शिक्षा जगत में शोक की लहर

Ranchi : संत जेवियर्स कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष रवि नंदन सिन्हा का आज रांची के पल्स अस्पताल में निधन हो गया. वो कोरोना से संक्रमित थे और पिछले पांच दिनों से पल्स अस्पताल में भर्ती थे. उनकी मृत्यु की खबर से छात्रों और शिक्षकों के बीच शोक की लहर है. डॉ सिन्हा आजीवन शिक्षा के प्रति के लिए समर्पित रहे.

उन्होंने 1976 में संत जेवियर्स कॉलेज में शिक्षक के रूप में योगदान दिया और 42 वर्षों तक अपनी सेवा दी. वे 1997 से 2017 तक अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष रहे.

इसे भी पढ़ें :Big Breaking : नैंसी सहाय होंगी देवघर की डीसी, भजंत्री हटाए गए, चुनाव आयोग का आदेश

संत जेवियर्स कॉलेज में सेवा देने के पूर्व उनका चयन इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट सर्विस के लिए हुआ था, लेकिन उन्होंने शिक्षा को ही अपने जीवन का लक्ष्य बनाया.

डॉ सिन्हा ने अपने जीवन काल में कई महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित रहे. वे 1987 से 2019 तक प्रसिद्ध पत्रिका क्वेस्ट के संपादक रहे. वे साहित्य अकादमी की निर्णायक समिति के सदस्य भी रहे. उन्होंने कई पुस्तकों का लेखन व सम्पादन किया.

वे हमेशा साहित्य के क्षेत्र में नये अनुसंधानों के हिमायती रहे. यही कारण था कि सेवानिवृत्ति के पश्चात् भी डॉ सिन्हा जेवियर रिसर्च सेंटर में अपनी सेवाएं देते रहे थे.

इसे भी पढ़ें :सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होने पर एक आदमी 30 दिन में 406 लोगों को पॉजिटिव कर सकता है

Related Articles

Back to top button