ChatraCrime NewsJharkhand

Chatra में पेड़ से झूलता मिला युवक का शव

Chatra: नगर थाना क्षेत्र के करैली बार पंचायत अंतर्गत बखरडीह गांव में युवक का शव पेड़ पर झूलता मिला. युवक की पहचान धनेश्वर गंझु का पुत्र बोथा गंझु 25 वर्षीय के तौर पर पहचान हुई है.

घटना की जानकारी परिजनों को महुआ चुनने पहुंचे लोगों ने तत्काल पुलिस को दी. सूचना पाते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटनास्थल पर पुलिस को एक लाठी भी मिली है और मृतक के शरीर पर मारपीट के भी निशान पाये गये हैं. मृतक के पत्नी के अलावे एक पुत्र भी है.

घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं, गांव में मातम छाया हुआ है. ग्रामीणों ने बताया कि दो-चार दिन बाद भाई की शादी होने वाली थी.

इसे भी पढ़ेःधनबाद-चिरकुंडा मैथन बॉर्डर पर मिले कुल 20 कोरोना संक्रमित

Related Articles

Back to top button