Crime NewsJharkhandRanchi

रांची में फंदे से झूल कर शराब के आदी युवक ने की आत्महत्या

Ranchi : रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में एक 30 वर्षीय युवक ने फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली. युवक का नाम अशोक कुमार सिंह बताया जा रहा है. वह धुर्वा का ही रहने वाला था. अशोक प्रज्ञा केंद्र चलाता था. जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार की रात वह खाना खाकर सोया था.

इसके बाद सुबह नहीं उठा. परिजनों ने जब दरवाजा खुलवाया तो कोई आवाज नहीं मिली. खिड़की से झांक कर देखने पर पता चला कि वह फंदे से झूल रहा है. इसकी सूचना धुर्वा थाने की पुलिस को दी गयी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा.

मामले में पुलिस छानबीन में जुट गयी है. हालांकि आत्महत्या का कोई कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. धुर्वा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है. आत्महत्या के कारण अभी सामने नहीं आए हैं. युवक के बारे में जानकारी मिली है कि वह शराब का सेवन करता था. फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है.

 

Related Articles

Back to top button