
New Delhi : भारतीय रेलवे (Indian Railways) यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार ट्रेनों की संख्या में बढ़ोतरी कर रहा है. बड़े शहरों से अपने गृहनगरों में जाने के लिए प्रवासी श्रमिकों की भीड़ को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रेलवे ने अपनी ट्रेन सेवाओं को लगातार बढ़ाया है. ताकि यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा यात्रा विकल्प मिल सके. यात्रियों की संख्या को देखते हुए सेंट्रल रेलवे ने अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें (Special Train) चलाने का निर्णय लिया है. इन ट्रेनों की बुकिंग आज दोपहर 3 बजे से शुरू हो जाएगी.
रेलवे द्वारा चलाई जा रही इन ट्रेनों में अगर आप भी रिजर्वेशन कराने चाह रहे हैं तो इनकी बुकिंग आज दोपहर 3 बजे से शुरू हो रही है. 16.4.2021 से 30.4.2021 तक चलेंगी ये ट्रेनें ट्रेन नंबर – 01315 सोलापुर – प्रयागराज जं. स्पेशल ट्रेन
प्रस्थान 21.00 बजे प्रत्येक शुक्रवार एवं सोमवार दिनांक 16.4.2021 से 30.4.2021 तक चलेंगी.
ट्रेन नंबर – 01453 पुणे – गोरखपुर स्पेशल ट्रेन
प्रस्थान 20.20 बजे दिनांक 16.4.2021, 23.4.2021 तथा 30.4.2021
इसे भी पढ़ें :RANCHI NEWS: नाबालिग समेत तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
मध्य रेलवे ने ट्वीट कर कहा, ‘यात्री कृपया ध्यान दें ‘पैनिक न हो, ट्रेनें चलती रहेंगी’. लोगों को स्पष्ट किया जाता है कि लंबी दूरी की घोषित नियमित एवं स्पेशल ट्रेनें चलती रहेंगी.
रेलवे बोर्ड ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा, लगातार समर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है. लोगों को स्पष्ट किया जाता है कि लंबी दूरी की घोषित नियमित एवं स्पेशल ट्रेनें चलती रहेंगीं, इन सभी स्पेशल ट्रेनों में कोविड-19 के नियमों व मानदंडों के पालन हेतु केवल कन्फर्म टिकट धारक यात्रियों को ही ट्रेन में बोर्डिंग की अनुमति है.
इसे भी पढ़ें :पलामू में कोरोना के 51 नए मामले, 1265 लोगों की हुई कोरोना जांच
90 मिनट पहले ही पहुंचे स्टेशन
– रेलवे ने कहा, लोगों से अनुरोध है कि वे पैनिक न करें और स्टेशनों की ओर भीड न करें, केवल 90 मिनट पहले ही स्टेशन पहुंचे. रेलवे वेटिंग लिस्ट पर लगातार निगाह रखे हुए हैं. जैसी आवश्कता होगी उस हिसाब से अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी.
इसे भी पढ़ें :पुलिसकर्मियों के लिए विस्थापित भवन में 500 बेड का आइसोलेशन सेंटर तैयार
01315 सोलापुर – प्रयागराज जं. विशेष गाड़ी
प्रस्थान 21.00 बजे प्रत्येक शुक्रवार एवं सोमवार दिनांक 16.4.2021 से 30.4.2021 तक
आरक्षण दिनांक .. को . बजे प्रारंभ। pic.twitter.com/hToVEcDYYc— Central Railway (@Central_Railway) April 16, 2021
01453 पुणे – गोरखपुर विशेष गाड़ी प्रस्थान 20.20 बजे दिनांक 16.4.2021, 23.4.2021 तथा 30.4.2021
आरक्षण दिनांक .. को . बजे प्रारंभ। pic.twitter.com/qQWM6GmlEk— Central Railway (@Central_Railway) April 16, 2021




