
Ranchi: पुलिसकर्मियों में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने पुलिस लाइन में आपात बैठक बुलाई. सभी थानेदारों को सख्त हिदायत दी गई कि भीड़-भाड़ वाली जगहों में पुलिसकर्मी जाने से बचें, उचित दूरी पर ही कार्रवाई करें. ड्रॉप बॉक्स के जरिए ही एफआईआर के लिए आवेदन लें. महत्वपूर्ण मामलों में फर्द बयान के जरिए एफआइआर दर्ज की जाए. शारीरिक दूरी का पालन करें. सैनिटाइजर का नियमित इस्तेमाल करें और मास्क हमेशा पहन कर रखें. इस दौरान रांची के सभी डीएसपी और थाना प्रभारी शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें:Corona Update : दिल्ली पर कोरोना का कहर, केजरीवाल सरकार ने लगाया Weekend curfew
एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने कहा है कि कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए पुलिस फ्रंट लाइन पर खड़ी है. इसे देखते हुए हर स्तर पर सतर्कता और सावधानी जरूरी है. कभी भी अभियुक्तों को पकड़ने पुलिस की टीम निकले तो पीपीई किट का इस्तेमाल करें. अपराधियों से पूछताछ में भी पीपीई किट का इस्तेमाल हो. अनावश्यक भीड़भाड़ में प्रवेश ना करें. कोरोना से बचाव के हार गाइडलाइन का अनुपालन करें.
इसे भी पढ़ें:Online वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में Nude नजर आये सांसद, जानिये बाद में माफी मांगते हुए क्या दी सफाई




