
Giridih: जिले में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं. सोमवार को ही जिले में 33 नए केस सामने आए हैं. हालांकि इस बीच दर्जन भर संक्रमितों को उनका दूसरा रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद डिस्चार्ज भी किया गया. इस प्रकार जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 66 हो गई है. जिसमें 35 संक्रमित जिले के अलग-अलग आइसोलेशन वार्ड में हैं.
सोमवार को आए संक्रमितों में सबसे अधिक सदर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र के शहरी क्षेत्र में 25 संक्रमितों की पुष्टि आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट से किया गया है. वहीं चार संक्रमित ट्रूनेट जांच में संक्रमित पाए गए हैं. पीरटांड़ में दो, बगोदर में चार के संक्रमित होने की बात कही जा रही है.
स्वास्थ्य विभाग की मानें तो गिरिडीह कोर्ट का एक किरानी भी संक्रमित है. जबकि सदर प्रखंड के दो बैंक कर्मी संक्रमित पाएं गए हैं. वहीं अन्य संक्रमितों की पहचान की जा रही है. कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बाद भी जिले में लोग बेपरवाह बने हुए हैं.
इसे भी पढ़ें :ममता बनर्जी के चुनाव प्रचार पर EC ने लगाया बैन, हिंदू-मुस्लिम बयान पर कार्रवाई




