Uncategorized

जमशेदपुर में जेवीएम और भाजपा के बीच धांधली का आरोप प्रत्यारोप

जमशेदपुर: मतदान से एक दिन पूर्व यहां भाजपा और जेवीएम (झारखंड विकास मोर्चा) के बीच आरोप प्रत्यारोप का सि‍लसिला शुरू हुआ है। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर धांधली का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से शिकायत भी की है।

जेवीएम के प्रत्याशी डा अजय कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स करके आरोप लगाया कि भाजपा उनके कार्यकर्ताओं को शराब और पैसे का लालच देकर तोड्ने की कोशिश कर रही है। डा अजय ने भाजपा प्रत्‍याशी विद्युत वरण महतो पर माफिया अखिलेश सिंह के साथ सांठ गांठ का आरोप लगाते हुए दोनों की साथ की तस्वीरें भी जारी की हैं।

उधर जवाबी कार्रवाई करते हुए भाजपा ने प्रेस को बताया कि जेवीएम के नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए पैसे बांट रहे हैं। भाजपा ने इस प्रसंग में कुछ तस्वीरें भी जारी की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button