Uncategorized

रांची सहित छह लोकसभा सीटों के लिए 85 लाख मतदाता 17 अप्रैल को वोट देंगे

रांची: झारखंड में दूसरे चरण मतदान के तहत छह लोकसभा के 10 हजार मतदान केंद्रों पर 17 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इसमें 2,779 अतिसंवेदनशील और 3,070 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। इसके अलावा 600 मॉडेल बूथ भी बनाये गए हैं जहां मतदाताओं को कुछ अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलेंगी। इधर चुनाव वाले सभी इलाकों में सरकारी छुट्टियां  घोषित की गई हैं।

सुव्यवस्थित वोटिंग संपन्न कराने के लिए 50 हजार से अधिक मतदानकर्मियों को काम  पर लगाया गया है। सभी छह सीटों पर 106 प्रत्याशियों की सूची है जिनके लिए करीब 85 लाख मतदाता अपने मत डालेंगे। इसमें 44,53,000 पुरूष और 40,72,000 महिलाएं हैं।

बताते चलें जिन सीटों पर चुनाव होना है उनमें अधिकांश नक्सल प्रभावित इलाकों में है। सुरक्षा को ध्याीन में रखते हुए करीब 50 हजार सुरक्षाकर्मी भी तैनात किये गए हैं जिनमें जिला पुलिस, झारखंड जगुआर, जैप के अलावा केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां सीआरपीएफ और बीएसएफ के जवान शामिल हैं। 17 अप्रैल को ही कोडरमा के छह बूथों पर पुनर्मतदान भी होगा। इसमें गिरिडीह के चार और बगोदर के 2 सीट पर पुनर्मतदान होना है।

एक नजर, 17 अप्रैल को झारखंड के छह सीटों पर होनेवाले मतदान और प्रमुश उम्मी दवारों की सूची-
रांची– कांग्रेस के सुबोधकांत सहाय, भाजपा के राम टहल चौधरी, आजसू के सुदेश महतो और जेवीएम के अमिताभ चौधरी।

खूंटी– भाजपा के कडि़या मुंडा, कांग्रेस के काली चरण मुंडा, आजसू के नियेल तिर्की, जेवीएम के बसंत कुमार लोंगा और ‘आप’ की दयामणि बारला।

सिंहभूम– भाजपा के लक्ष्महण गिलुआ, जेवीएम के दशरथ गागराई, कांग्रेस के चित्रसेन सिंकु और जय भारत महानता पार्टी की गीता कोड़ा (पूर्व सीएम मधु कोड़ा की धर्मपत्नी)।

जमशेदपुर– जेवीएम के डा अजय कुमार, भाजपा के विद्युत वरण महतो और झामुमो के निरूप मोहंती।

हजारीबाग- भाजपा के जयंत सिन्हाम (यशवंत सिन्हा  के पुत्र), सीपीआई से भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, कांग्रेस के सौरभ नारायण सिंह और जेवीएम के अनुप कुमार मिश्रा।

गिरिडीह– भाजपा के रविन्द्रं कुमार पाण्डेय, झामुमो के जगरनाथ महतो, जेवीएम के डा शबा अहमद, जदयु के जलेश्वर महतो और आजसू के उमेश चंद्र मेहता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button