DhanbadEducation & CareerJharkhand

कोयलांचल विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक की हुई बैठक, कोरोना काल में ऑनलाइन पढ़ाई और परीक्षा पर चर्चा

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय भवन में शुक्रवार को एक बैठक आयोजित की गयी. जिसमें वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को देखते हुए विभिन्न सेमेस्टर की परीक्षा पद्धति और महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं के शिक्षण कार्य के बाबत चर्चा की गई.

परीक्षा नियंत्रक सत्यदेव सिंह ने बताया कि बैठक का आयोजन किया गया है जिसने मुख्य रूप से यूनिवर्सिटी के अंतर्गत सभी महाविद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था का प्रारूप तैयार किया जा सके.

इसके अलावा बताया गया की कई सेमेस्टर के इंटरनल एग्जाम हो चुके हैं. वहीं कई और सेमेस्टर के परीक्षा बाकी है. जिसके लिए बैठक में राय विचार से यह तय किया गया है कि भविष्य में वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से बचाव करते हुए परीक्षा और शिक्षा को कैसे चलाया जाए. जिससे कि छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन और परीक्षा बाधित ना हो तथा सत्र नियमित रह जाए.

इसे भी पढ़ें :ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का 99 वर्ष की उम्र में निधन

Related Articles

Back to top button