Corona_UpdatesTOP SLIDERWorld

फाइजर ने दी खुशखबरीः जल्द आ जायेगी 12 साल तक के बच्चों के लिए कोरोना वैक्सीन

Washington : अब तक बाजार में जो भी वैक्सीन उपलब्ध है, वह बच्चों के लिए नहीं है. 12 साल तक के बच्चों के लिए टीका विकसित करने का काम चल ही रहा है. ऐसे में अमेरिकी कंपनी फाइजर ने राहत भरी खबर दी है. उसने कहा है कि वह 12 साल तक के बच्चों के लिए जल्द ही वैक्सीन बाजार में लाने में कामयाब हो जायेगी.

फाइजर ने बताया है कि कोविड-19 का उसका टीका 12 साल तक के बच्चों को सुरक्षित करता है. इसके साथ ही बच्चों के स्कूल खुलने का वक्त करीब आने से पहले उन्हें वैक्सिनेट करने की उम्मीद भी जगी है.

अभी तक ज्यादातर वैक्सीन 16 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों के लिए थीं. फाइजर का यह ऐलान बच्चों में वैक्सीन के विस्तारित इस्तेमाल के लिए दरवाजा खोल सकता है.

इसे भी पढ़ेंःहाइकोर्ट ने परमबीर सिंह से पूछा: आपने देशमुख के खिलाफ पुलिस में शिकायत क्यों नहीं दर्ज करायी?

Related Articles

Back to top button