
झारखंड स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप भी कैंसिल
Ranchi: कोरोना का फिर से बढ़ता कहर चैलेंज बनकर आया है. विशेषज्ञ कह रहे हैं कि यह लहर पिछली बार से ज्यादा घातक है. ऐसे में अतिरिक्त सावधानी की दरकार है. इसे देखते हुए सिमडेगा में 3 अप्रैल से आय़ोजित होने वाली 11वीं नेशनल जूनियर हॉकी चैंपियनशिप को स्थगित करने का फैसला लिया गया है. हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड ने इस संबंध में निर्णय कर लिया है. सिमडेगा के डीसी सुशांत गौरव के अनुसार झारखंड टीम के छह, चंडीगढ के पांच खिलाड़ी और एक कोच सहित कुल 12 लोग कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.
इसे भी पढ़ेंःJHARKHAND POLITICS: क्या मधुपुर जीतने के बाद राज्य के सीएम बन जायेंगे बाबूलाल मरांडी!
सुशांत गौरव के अनुसार एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम को सील कर दिया गया है. खिलाड़ियों को वापस भेजा जा रहा है. कई टीमों को रास्ते से ही वापस लौटा दिया गया है. स्टेडियम को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है. हॉकी झारखंड के प्रमुख भोलानाथ सिंह के अनुसार फिलहाल चैंपियनशिप को स्थिति सामान्य होने तक स्थगित किया गया है. आगे सिमडेगा में ही यह आयोजन किये जाने का प्रयास रहेगा. टूर्नामेंट में आय़ी हुई टीमों को वापस भेजे जाने की भी पहल होगी. इस आधार पर 30 मार्च को सिमडेगा पहुंची चंडीगढ़ की टीम वापस अपने घर लौटेगी.
The 11th Hockey India Junior Women National Championship 2021 – Simdega, Jharkhand has been postponed until further notice due to rise in #COVID19 cases.
Read more: https://t.co/lxDRw645NX#IndiaKaGame @IndiaSports @Media_SAI @CMO_Odisha @sports_odisha
— Hockey India (@TheHockeyIndia) March 31, 2021
कोरोना संक्रमित निकले प्लेयर्स
जानकारी के अनुसार सिमडेगा पहुंचने पर चंडीगढ़ की टीम में शामिल सभी प्लेयर्स और स्टाफ का आवश्यक कोरोना टेस्ट कराया गया. तीन संक्रमित पाये गये. इसके बाद हॉकी झारखंड ने बुधवार की सुबह सभी वैसी टीमों को सूचित कर दिया जो इस टूर्नामेंट में शामिल होने को सिमडेगा के लिये निकल चुकी थीं. दिल्ली स्टेशन पर हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश की टीम आ चुकी थी. इसी तरह अन्य राज्यों की टीम बुधवार की शाम अपने अपने गृह राज्यों से निकलने वाली थी. कुल 28 टीम इस टूर्नामेंट में शामिल होने वाली थी. सबों को टूर्नामेंट स्थगित किये जाने की सूचना हॉकी झारखंड की ओर से जारी कर दी गयी है.
सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का हो चुका है आयोजन
गौरतलब है कि सिमडेगा में मार्च के 10 से 18 मार्च तक नेशनल सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन हॉकी झारखंड ने हॉकी इंडिया और सिमडेगा जिला प्रशासन के सहयोग से किया था. इस टूर्नामेंट के दौरान भी खिलाड़ियों और अन्य ऑफिशियल का कोरोना टेस्ट कराया गया था. इसी तरह सिमडेगा में 3 अप्रैल से 12 अप्रैल तक होने वाले नेशनल जूनियर के लिये भी सबों का टेस्ट जरूरी कराना जरूरी बनाया गया था. टूर्नामेंट की तैयारी पूरी हो चुकी थी. पर ऐन टाइम पर कोरोना केस सामने आने पर इसे बाद में आयोजित किये जाने का विचार हुआ.
झारखंड स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप भी कैंसिल
कोरोना के बढ़ते खतरों को देखते हुए 11वीं झारखंड स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप को भी कैंसिल किये जाने का फैसला हुआ है. गुमला में यह टूर्नामेंट होना था. 16 से 18 अप्रैल तक होने वाले इस चैंपियनशिप में राज्य भर की 24 टीम शामिल होने वाली थी. झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन बाद में इसके लिए फिर से तिथि और वेन्यू की घोषणा करेगा




