Uncategorized

हेमन्त सरकार से नाराज निर्दलीय विधायकों ने समर्थन वापसी की चेतावनी दी

रांची: झारखंड के निर्दलीय विधायक हेमन्त सरकार से नाराज चल रहे हैं। उन्होंने सरकार पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। जगन्ना​थपुर से निर्दलीय विधायक गीता कोड़ा के पति मधु कोड़ा ने कहा कि कोल्हान क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज खोले जाने के वादे को सरकार भूल रही है। बेरोजगारी दूर करने के दिशा में नौकरियां देने के वादों पर भी हेमन्त सरकार का रवैया ढ़ुलमुल ही है। इन्हीं सब मांगो के बदले गीता कोड़ा ने सरकार को समर्थन दिया था। अगर सरकार शीघ्र इस दिशा में कार्रवाई शुरू नहीं करती तो समर्थन के बारे में एक बार फिर से सोचना होगा।

उधर मांडर से निर्दलीय विधायक बंधु तिर्की स्थानीयता के मुद्दे पर जिद कर बैठे हैं। उन्होंने क​हा कि अब पानी सिर से उपर बहनेवाला है। अगर सरकार विधानसभा के बजट सत्र में स्थानीयता पर कोई ठोस फैसला नहीं किया तो वह समर्थन के बारे में फिर से विचार करने को मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button