Uncategorized

पत्नी और बेटी ‘आप’ से जुड़ीं, लेकिन मिल्खा सिंह दूर रहना चाहते हैं

चंडीगढ़: एथलीट मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर और अमरीका में रह रही बेटी आम आदमी पार्टी से जुड़ गई हैं लेकिन “फ्लाइंग सिख” राजनीति से खुद को दूर ही रखना चाहते हैं।

खुद खिलाड़ी रह चुकीं निर्मल कौर और उनकी बेटी मोना सिंह ने अरविंद केजरीवाल की पार्टी का सदस्यता फार्म भरा है और मिल्खा सिंह ने कहा कि वह उनके फैसले का सम्मान करते हैं।

मिल्खा ने कहा “वे आप से जुड़ गयी हैं। उन्होंने कल फार्म भरा था। दोनों ने कहा कि वे पार्टी के उद्देश्य और लक्ष्य तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के काम से काफी प्रभावित हैं।” यह पूछने पर कि क्या वह भी आप से या किसी अन्य पार्टी से जुड़ने पर विचार कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि अगर वह चाहते तो वह उस समय भी राजनीति में प्रवेश कर सकते थे जब जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button