DhanbadJharkhandLead NewsTOP SLIDER

झरिया में कोयला कारोबारी केजरीवाल के ठिकानों पर 24 घंटे से आयकर की छापेमारी जारी

बुधवार सुबह नौ बजे से जारी है छापेमारी

Dhanbad: झरिया एक्सचेंज रोड स्थित कोयला कारोबारी संजय केजरीवाल के ठिकानों पर पिछले 24 घंटे से अधिक समय से आयकर की छापेमारी जारी है. बुधवार की सुबह नौ बजे से ही छापेमारी जारी है. साथ ही धनबाद के सिटी सेंटर स्थित प्रमोद गोयल के यहां भी छापेमारी की गई है. बताया जाता है कि संजय केजरीवाल कई तरह के कारोबार करते हैं.

इसे भी पढ़ेंःचुनावी राज्यों से नकदी समेत 331 करोड़ के बहुमूल्य तोहफे व शराब बरामद

संजय केजरीवाल का कारोबार गिरिडीह के श्रीवीर ग्रुप से भी जुड़े हुए हैं. जानकारी के मुताबिक आयकर विभाग द्वारा वास्तविक आमदनी छुपा कर चोरी करने की सूचना पर कार्रवाई की जा रही है आयकर विभाग व्यापारिक गतिविधियों से जुड़ी दस्तावेज की जांच कर रही है. संजय केजरीवाल के घर पर सुबह से लेकर रात तक हो रही छापेमारी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म दिखा.

इसे भी पढ़ेंःरांची में सेना बहाली में ठगी, सेना का रिटायर्ड हवलदार गिरफ्तार

कारोबारी संजय केजरीवाल के घर पर इतनी लंबी चल रही है जांच के दौरान में कुछ बड़ा खुलासा होने की भी संभावना जताई जा रही है. संजय केजरीवाल का परिवार 50 वर्षों से झरिया टेलीफोन एक्सचेंज स्थित आवास में रह रहा है और इनके कई कारोबार हैं. आयकर विभाग की टीम में शामिल अधिकारियों ने कहा कि अभी छापेमारी की प्रक्रिया चल रही है.

Related Articles

Back to top button