Crime NewsJharkhandRanchi

सेल्समैन हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो बरामद

Ranchi: लापुंग थाना पुलिस ने सेल्समैन गौतम सिंह हत्याकांड का खुलासा करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी का नाम सुरेश मुंडा है. इसकी निशानदेही पर बोलेरो गाड़ी (जेएच 07 डी 6983) बरामद की है.

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि 7 दिसंबर 2020 को दोलेचा टिकराटोली के पास द रिपब्लिक प्राइवेट लिमिटेड, बुधिया एजेंसी, सिसई ब्रांच, गुमला के सेल्समैन गौतम सिंह की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी थी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी बेड़ो रजत मणिक बाखला के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने अनुसंधान के क्रम में हत्याकांड में शामिल सुरेश मुंडा को गुमला जिले से गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार अपराधी ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की तथा उसके निशानदेही के आधार पर घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी को बरामद किया गया.

इसे भी पढ़ें : ओशो, सद्गुरु और श्री श्री रविशंकर की सफलता में आदियोगी शिव का है अहम रोल, जानिये कैसे

अफीम और डोडा के साथ दो गिरफ्तार

दशम फॉल थाना पुलिस ने अफीम और डोडा के दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में पाहन मुंडा उर्फ पहना और ओसेद मियां उर्फ उमेद मियां शामिल हैं.

इनके पास से दो किलो अफीम, सात बोरा डोडा चूर्ण, वजन करने वाला इलेक्ट्रॉनिक मशीन, एक स्टेबलाइजर, डोडा का चूर्ण करने वाला मशीन और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है.

ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दशम फॉल थाना क्षेत्र के दामी गांव स्थित एनएच 33 रांची टाटा राजमार्ग के किनारे बासन होटल के पीछे दो लोग अफीम- डोडा खरीद बिक्री करने की बात कर रहे हैं.

सूचना के बाद बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बासन होटल के पास छापेमारी की गई. पुलिस को देख कर दो लोग भागने लगे. इस दौरान पुलिस बल के सहयोग से दो तस्कर को पकड़ा गया और अन्य भाग गये.

इसे भी पढ़ें : अंतिम व्यक्ति की सेवा ही संगठन का मुख्य कार्य: दीपक प्रकाश

Related Articles

Back to top button