HazaribaghJharkhand

महिला दिवस विशेष: महिलाओं को किया गया सम्मानित

Hazaribag: मेरु कैंप में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं के सशक्तिकरण एवं सर्वांगीण विकास को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

ताकि लिंग भेद के अंतर को समाप्त किया जा सके. इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र द्वारा विषय “महिला नेतृत्व : महामरी काल में (COVID&19) एक सम्मानपूर्वक भविष्य को प्राप्त करना” को समर्पित है.

चतरा प्रखंड मुख्यालय के अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के कार्यालय में सोमवार को विश्व महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसका नेतृत्व एसोसिएशन के महिला विंग्स की अध्यक्ष गीता देवी ने किया.

मौके पर प्रदेश सचिव संजय कुमार सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा भी उपस्थित थे. कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी महिलाओं को एसोसिएशन के सदस्यों को माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया.

इसे भी पढ़ें : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : 20 महिलाओं को मिला ‘सिटीजन क्लब सम्मान’

कार्यक्रम में उमा देवी, उषा देवी, रूपा रानी, बसंती कुमारी, मंजू देवी, नेहा कुमारी के साथ-साथ एसोसिएशन के शंकर साहू, बसंत पांडेय, आदित्य यादव, राहुल कुमार, विकास सोनी, भोला यादव, किशोरी ठाकुर, कृष्णा यादव, दीपक सिंह, प्रदीप कुमार, राजू साहू, दीपक केसरी एवं रंजीत साहू समेत कई लोग मौजूद रहे.

जामताड़ा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मनरेगा सोशल ऑडिट टीम की ओर से महिला मजदूरों के साथ बैठक की गयी. बैठक मेझिया गांव में की गयी थी. बैठक में लगभग 100 महिलाओं ने भाग लिया. महिला दिवस पर महिलाओं को सशक्त एवं जागरूक करनेके उद्देश्य से यह बैठक आयोजीत की गयी थी.

मौके पर मौजूद सोशल ऑडिट के बीआरपी सरोज यादव ने कहा गांव में महिला सक्रिय होने से गांव का विकास होगा.

इसे भी पढ़ें :न्यूजविंग की खबर का असर, खिलाड़ी कोनिका लायक की मदद के लिए लगा लोगों का तांता

Related Articles

Back to top button