
Ranchi : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बोकारो जिले की 20 महिलाओं को सम्मानित किया गया. इसका आयोजन विनय इंटरनेशनल स्कूल, जैनामोड़ (बोकारो) में किया गया.
सहयोगिनी संस्था और सिटीजन क्लब, झारखंड द्वारा महिलाओं को यह सम्मान दिया गया. झारखंड फाउंडेशन के निदेशक डॉ विष्णु राजगढ़िया ने इस आयोजन पर प्रकाश डाला. कहा कि महिलाएं समाज की धूरी होती हैं.
उनका मान और उनका प्रोत्साहन ही समाज को आगे बढ़ाता है. महिलाओं के प्रति अधिक से अधिक संवेदनशीलता दिखाये जाने की जरूरत है. ‘सिटीजन क्लब महिला सम्मान’ के अंतर्गत बोकारो में समाजसेवा, महिला अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, पंचायती राज, नगर स्वशासन, आजीविका एवं व्यवसाय, दिव्यांग अधिकार, स्पोर्ट्स, कला, संस्कृति, मीडिया, आरटीआई, नागरिक अधिकार इत्यादि क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मान दिया गया.
इसे भी पढ़ेंः चतरा: 10 लाख के इनामी नक्सली रघुवंश गंझू और लक्ष्मण ने डाले हथियार
महिलाओं का बढेगा मनोबल
जैनामोड़ चैम्बर के अध्यक्ष संजय सिंह ने बोकारो जिले की 20 महिलाओं को सम्मानित किये जाने को एक सराहनीय प्रयास बताया. साथ ही कहा कि इससे छोटे छोटे कस्बे की महिलाओं को आगे बढ़ने में प्रेरणा मिलेगी.
ऐसा आयोजन और महिलाओं का यह सम्मान क्षेत्र के लिए गर्व की बात है. सहयोगिनी की सचिव कल्याणी सागर तथा सिटीजन क्लब के अध्यक्ष राजेश कसेरा ने सम्मान वितरण किया.
जिन्हें किया गया सम्मानित
इस समारोह में शबनम परवीन, मालती देवी, ज्योत्स्ना झा, सुषमा कुमारी, अर्चना कुमारी, आरती सिन्हा, शमीना खातून, नाजनीन नाज, आरती जायसवाल, नीतू बाला देवी, सरस्वती सिंह, अनुराधा चौबे, रीना देवी, कुमारी किरण, भारती सिंह, रचना विश्वास, अनामिका सिंह, प्रगति शंकर, मधुलिका नायक, भव्या सुमन को सम्मानित किया गया.
इसे भी पढ़ेंः अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसः रांची के चमन महिला विकास संघ को ग्रामीण विकास मंत्रालय ने दिया नेशनल अवार्ड




