
Jamsedpur : चाईबासा में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. सर्च ऑपरेशन के लिए निकले सुरक्षा बलों को नक्सलियों ने आइईडी विस्फोट से उड़ा दिया है. बताया जा रहा है विस्फोट में तीन जवान शहीद हुए हैं और कम से कम चार जवान घायल हुए हैं. घायलों में तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. इन तीनों को एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है. ब्लास्ट टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी जंगल में हुआ है.

पश्चिम सिंहभूम जिला हेडक्वार्टर डीएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि अब तक 4 जवानों के घायल होने की सूचना मिली है उन्हें एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया जा रहा है. सूत्रों से पता चला है कि शहीद हुए जवान झारखंड जगुआर से जुड़े थे. तीन घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर दो हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया है. फिलहाल घटनास्थल के आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे हुए हैं. मालूम हो कि कुछ दिन लोहरगदा में आइईडी विस्फोट में एक जवान शहीद हो चुके हैं. तीन घायल जवानों को रांची स्थित मेडिका अस्पताल में दाखिल कराया गया है. एक घायल जवान की मौत मेडिका में हुई है.

बताया जा रहा है कि चाईबासा में महाराज पुराणिक के दस्ते के साथ मुठभेड़ जारी है. कोल्हाण रेंज के डीआइडी राजीव रंजन मुठभेड़ की पुष्टि की है.
घायल व शहीद की सूची
1. हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार पंडित (गोड्डा) एजी 11(जेजे)
2. कांस्टेबल दीप टोपनो (खूंटी) एजी 11 (जेजे)
3. कांस्टेबल निक्कू उरांव (लातेहार) एजी 11(जेजे)
शहीद जवान
1. कांस्टेबल हार्डवर शाह (पलामू) एजी 11 (जेजे)
2. कांस्टेबल किरण सुरीन (सिमडेगा) एजी 11 ( जेजे)




