
Hazaribag: बड़ा बाजार ओपी में एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. जिसे लेकर सोमवार को युवती जहर खा कर अपनी जान देने की कोशिश की. जानकारी के अनुसार आरोपी युवक नेवाला गांव पदमा का निवासी है.
एक साल से युवती को पत्नी की तरह रख रहा था. युवती ने पुलिस के सामने गर्भवती होने की बात कही है. इसी को लेकर युवती ने आरोपी को शादी करने का दबाव दिया तो वह इनकार करने लगा.
जिससे परेशान होकर युवकी ने जहर खाकर अपनी जान देने की खोशिश की. जहर खाकर युवती सब्जी लाने चली गई जहां वह बेहोश होकर गिर पड़ी. जिसे पुलिस वाले ने हज़ारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इसे भी पढ़ें : विधानसभा में बोले JMM विधायक लोबिन, अवैध पत्थर खनन करवा रहे हैं CM के विधायक प्रतिनिधि




