
Ranchi : उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से पत्र मिलने के बाद रांची विवि ने भी ऑफ लाइन क्लासेस शुरू करने का निर्णय लिया है. राज्य सरकार ने 1 मार्च से सभी तरह के एजुकेशनल इंस्टीट्यूट खोलने के आदेश दे दिये हैं.
इसी आलोक में रांची विवि उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देश का इंतजार कर रहा था. अब पत्र मिलने के बाद क्लासेस शुरू हो जायेंगी. विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस बाबत नोटिस जारी किया है.
इस नोटिस के मुताबिक कल से 3 मार्च तक सभी क्लास रूम सहित कैंपस को सैनिटाइज किया जायेगा. इसके बाद 4 मार्च से सभी विभागों सहित कॉलेजों में ऑफ लाइन क्लासेज शुरू हो जायेंगी.
4 मार्च से क्लासेस कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए शुरू किये जाने कि बात नोटिस में कही गयी है.
इसे भी पढ़ें : 194 सरकारी स्कूलों के लगभग 94 हजार बच्चे ई-पाठशाला में कर रहे ज्ञान अर्जित




