
Hazaribagh : हवाई अड्डा नगमा के पास स्कूटी को ट्रेलर ने चपेट में ले लिया. इससे मौके पर ही पत्नी की मौत हो गयी. पिता-पुत्र घायल हो गए. घायलों का इलाज हज़ारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा हैं. पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया.
परिवार इचाक के बुढ़िया माता मंदिर में पूजा कर वापस लौट रहा था. तभी नगमा के पास एक ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में 27 वर्षीय खुशबू देवी की मौत हो गई. खुशबू के पति रंजन कुमार सिंह और ढाई साल का पुत्र घायल हो गया.
इसे भी पढ़ें: धनबाद : चिरकुंडा के तालडांगा हाउसिंग कॉलोनी में दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोली मार कर हत्या
पीड़िता के परिवार से मिले बादल पत्रलेख, की आर्थिक मदद
इधर, विगत दिनों किरासन तेल के फटने से हुए हादसे का शिकार हुए पीड़ित परिवार से कृषि मंत्री बादल पत्रलेख मिले. मंत्री ने परिवार से उनके पैतृक आवास अमनारी जाकर उनसे मुलाकात की. साथ पीड़ित को आर्थिक सहायता प्रदान की.

मंत्री ने आश्वासन दिया कि झारखंड सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ दिलवाने का प्रयास करेंगे. श्री बादल पत्रलेख ने उक्त घटना की जानकारी दूरभाष के माध्यम से खाद्य आपूर्ति मंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामेश्वर उरांव को दी. जिसके बाद पीड़ित का वार्तालाप माननीय मंत्री से कराया. और कहा की यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. ऐसी विकट परिस्थिति में हम सब आपके साथ हैं.
इसे भी पढ़ें: दो हजार रुपये उधार देने का झांसा देकर ले गये जंगल, फिर दुष्कर्म के बाद कर दी हत्या




