JharkhandRanchiTOP SLIDER

मैं उन्हें राजनीति सिखाया हूं…. तो क्या करें…, दारू पीकर नौटंकी करते हैं… अरे कौन नहीं पी रहा है… ऐसे ही उद्गारों से गूंजा कांग्रेस मुख्यालय

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्षों व एक प्रवक्ता के बीच हुई जम कर नोक-झोंक

Ranchi : सब मेरे बनाये हुए चेले हैं, मैं उन्हें राजनीति सिखाया हूं….. अरे जाओ ना, क्या हो गया अगर राजनीति सिखाया है तो, आप राजनीति सिखाइयेगा हमलोगों को…., ये लोग रांची में नहीं बैठेंगे, अपने जिले में जाकर प्रोग्राम करें…. अरे आपके कहने से होगा क्या… आप अध्यक्ष हो गये हैं…. दारू पीकर नौटंकी करते हैं…. तो कौन नहीं पी रहा है…ये ऐसे उद्गार हैं जो सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गूंज रहे थे.

वो भी तब जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए बैठक कर रहे थे.

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के अलावा विधायक दल के नेता आलमगीर आलम भी उपस्थित थे. इस दौरान चार कार्यकारी अध्यक्षों और एक प्रवक्ता के बीच जम कर तीखी नोक-झोंक की स्थिति बन गयी.

इसे भी पढ़ें : मुंबई के एक होटल में मृत मिले सांसद मोहन डेलकर

अरे! “कार्यकारी अध्यक्षों का भी फोटो ले लो”, से शुरू हुआ टोन “दारू पीने के आरोप पर हुआ समाप्त”

प्रदेश कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच आपसी संघर्ष कोई नयी बात नहीं है. लेकिन झारखंड की सत्ता में आने के बाद तो झारखंड प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह अक्सर सामने आता रहा है.

सोमवार को यह कलह खुल कर सामने आ गया, जब पार्टी के चार कार्यकारी अध्यक्ष (राजेश ठाकुर, केशव महतो कमलेश, मानस सिन्हा और संजय लाल पासवान) और प्रवक्ता आलोक दुबे आपस में भिड़ गये.

भिड़े भी ऐसे कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर दारू पीने से लेकर अनर्गल आरोप तक लगा दिया. पार्टी के अंदरूनी सूत्रों की मानें, तो बैठक के बाद जब पार्टी नेता मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे, एक प्रवक्ता ने यह कह दिया, अरे कार्यकारी अध्यक्षों का भी फोटो ले लो. इस पर एक कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश नाराज हो गये. इसके बाद शब्दों की लड़ाई ऐसी हुई, जो सुर्खियां बन गयीं.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव : दीदी के गढ़ हुगली में गरजे मोदी, बंगाल ने बना लिया है परिवर्तन का मन

सड़क से लेकर रूम तक देखा गया है प्रदेश कांग्रेस में अंतर्कलह

प्रदेश कांग्रेस में अंतर्कलह कोई नयी बात नहीं है. यह अंतर्कलह सड़क से लेकर पार्टी मुख्यालय के रूम तक देखा गया है. पार्टी मुख्यालय में यह संघर्ष तो सोमवार को देखने को मिला ही, वही सड़क पर संघर्ष की स्थिति लोकसभा चुनाव-2019 के बाद देखने को मिली थी.

8 जून 2019 को कांग्रेस मुख्यालय में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष डॉ डॉक्टर अजय (इसके बाद उन्होंने पार्टी छोड़ी, फिर से हाल ही में शामिल हुए हैं) जब एक बैठक में भाग लेनेवाले थे, तो उनकी पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय के समर्थकों के साथ खूब नोक-झोंक हुई. यहां तक कि मुख्यालय में डॉ अजय और सुबोधकांत सहाय समर्थक गुटों के बीच संघर्ष की स्थिति भी बन गयी थी.

इसे भी पढ़ें : टूलकिट मामला: अदालत ने दिशा रवि को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

Related Articles

Back to top button