JharkhandNEWSRanchi

गिरिडीह बनेगा सोलर सिटी, ज्रेडा ने ऊर्जा विभाग को भेजा प्रस्ताव

150 करोड़ होंगे खर्च

Ranchi:  गिरिडीह अब सोलर सिटी बनेगा. सरकार इस दिशा में पहल शुरू कर दी है. ज्रेडा ने सोलर सिटी के लिये गिरिडीह का प्रस्ताव तैयार कर ऊर्जा विभाग को भेज दिया है. विभाग की सहमति बाद ज्रेडा की ओर से टेंडर निकाला जायेगा. ज्रेडा की मानें तो गिरिडीह जिला प्रशासन की ओर से जमीन उपलब्ध कराने को लेकर प्रस्ताव आया है.

इसे भी पढ़ें: कुकरुहाट बाजार में हुए नक्सली हमला के मामले में एनआइए को है हस्सा की तलाश

पिछले साल से झारखंड रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (ज्रेडा) इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है. योजना केंद्रीय उर्जा मंत्रालय की है. जिसके आदेश के बाद ज्रेडा ने पांच जिलों को चिन्हित किया. इनमें हजारीबाग, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, गोड्डा और गिरिडीह शामिल था. ज्रेडा ने अब केवल गिरिडीह का प्रस्ताव ही ऊर्जा विभाग को भेजा है.

इसे भी पढ़ें: धनबाद के बैंक मोड़ में पुलिस ने कई प्रतिष्ठानों और अकाउंटेंट के कार्यालय में मारा छापा

घरेलू से लेकर कृषि कार्य तक:

बता दें सोलर सिटी एक ऐसा शहर होगा जहां घरेलू से लेकर कृषि कार्य तक सौर ऊर्जा से होंगे. ऐसे में थर्मल एनर्जी की बचत के साथ पर्यावरण को नुकसान भी नहीं होगा. राज्य में पहली बार सोलर सिटी शहर बनेगा. बताया जा रहा है कि इसके लिये 150 करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे. जहां चयनित जिला में सौर ऊर्जा उत्पादन से लेकर उपयोग के लिये संसाधन तैयार किये जायेंगे. वहीं, इसके लिये सोलर रूफ टॉप भी लगाया जायेगा. योजना के तहत सोलर सिटी में फल, सब्जी व फूलों के भंडारण के लिये कोल्ड स्टोरेज, हॉस्टल, लॉज आदि शामिल है.

इसे भी पढ़ें: रिटायर्ड बीसीसीएल कर्मी ने की आत्महत्या, कर्जदार कर रहे थे परेशान

केंद्र सरकार करेगी खर्च:

इस योजना पर खर्च केंद्र सरकार करेगी. वहीं इसका कुछ अंशदान ज्रेडा की ओर से दिया जायेगा. पिछले दिनों मंत्रालय की ओर से आयोजित सोलर एक्सपो में मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सोलर सिटी के लिये गिरिडीह के नाम चयनित होने की जानकारी दी थी.

इसे भी पढ़ें: फरार युवक ने जमकर मचाया उत्पात, लहराए हथियार, पुलिस ने दबोचा

 

 

Related Articles

Back to top button