BiharCrime News

सहरसा: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह के ममेरे भाई पर फायरिंग मामले का हुआ खुलासा, जानिए क्या था विवाद

Saharsa: बिहार के सहरसा जिले में बीते 30 जनवरी को अज्ञात अपराधियों ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के ममेरे भाई राजकुमार सिंह और उनके स्टाफ को जिले के बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र के समीप गोली मारकर जख्मी कर दिया था. आज उसी घटना का उद्भेदन सहरसा एसपी लिपि सिंह द्वारा किया गया.

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया कि 30 जनवरी को यामाहा शोरूम के मालिक राजकुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह और उनके स्टाफ मोहम्मद अमीर हसन पर कुछ अज्ञात अपराधियों ने गोली चलाई थी जिसमें दोनों जख्मी हो गये थे. उसके बाद एक एसआइटी का गठन किया गया जिसमें एसडीपीओ सदर संतोष कुमार के नेतृत्व में सहरसा सदर थानाध्यक्ष बैजनाथपुर ओपी थानाध्यक्ष शामिल थे.

टीम के द्वारा टेक्निकल आधार और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया जिसमें उसमें कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया गया. उनके फोन लेकेशन के आधार पर कल सूचना मिली कि तिवारी टोला के पास जो इस घटना में संलिप्त थे उनका जमावड़ा लगा हुआ है. पुलिस के द्वारा जब रेड की गयी तो वहां से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया.

इसे भी पढ़ें :राज्य में मनराखन विश्वविद्यालय समेत चार नये निजी विवि खुलेंगे

गिरफ्तार सभी अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास है जिसमें मोहम्मद अफरोज, बिक्की चौबे, मोहम्मद शमशेर, नीरज कुमार और मनीष कुमार शामिल हैं. पूछताछ पर उन्होंने बताया कि ये कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का मामला था. बैजनाथपुर का एक कुख्यात अपराधी विन्देश्वरी यादव जो 27 मामलों में जेल जा चुका है, ने इनलोगों को कॉन्ट्रैक्ट किलिंग के लिए हायर किया क्योंकि यहां जमीन का कोई

पुराना विवाद था. राजकुमार सिंह के छोटे भाई अनुज सिंह है उनके साथ और यहां के उमेश दहलान के बीच जमीन का विवाद था.
उमेश दहलान विदेश्वरी यादव के कहने पर पांच लाख रुपये की बिक्की चौबे के लड़कों ने सुपारी ली और घटना को अंजाम दिया गया, जिसमे वो असफल हुए. इनलोगो के पास से एक 9एम एम पिस्टल, 2 मैगजीन, 4 कारतूस, एक चाकू, 6 मोबाइल बरामद हुआ है.

Related Articles

Back to top button