इस पाक महीने में सभी लोगों को बुनियादि सुविधाऐं प्राप्त हो इसका इन्तेजाम करना प्रशासन का कर्तव्य है। आयोग को समाचार पत्रों एवं लोगों से शिकायत मिल रही है कि राज्य के कर्इ मुस्लिम मोहल्लों में साफ-सफार्इ नहीं हो रही है। साथ हीं बिजली एवं पानी आदि बुनियादि सुविधाऐं भी सही ढ़ंग से नहीं मिल पा रही है।
आयोग के माननीय अध्यक्ष महोदय ने मिल रही शिकायतों के आलोक में राज्य के सभी उपायुक्तों के साथ-साथ राँची नगर निगम के प्रशासक को पत्र लिखकर साफ-सफार्इ, पानी, बिजली आदि बुनियादि सुविधाऐं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाय।




