Uncategorized

जहरीला भोजन खाया तो 37 बच्‍चे हास्पिटल में

रांची : बृहस्‍पतिवार (चार जुलाई) की सुबह रांची के एक प्राइवेट रेसिडेंसियल स्‍कूल में पढनेवाले 37 बच्‍चे जहरीला भोजन खाकर बीमार हो गए। बच्‍चों को तुरंत इलाज के लिए राजेन्‍द्र आर्युविज्ञान संस्‍थान में भर्ती करवाया गया। जहां सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग की ओर से फौरन जिला शिक्षा उपाधीक्षक के नेतृत्व मे चार सदस्यीय टीम बनी और उन्‍हें जांच के लिए स्‍कूल भेजा गया। जांच कमेटी इस घटना पर एक रिपोर्ट बनाएगी जिसकी रिपोर्ट जिला शिक्षा अधीक्षक को दी जाएगी।

घटना हटिया इलाके में निजी तौर पर चलाये जा रहे गुरुकुल रेसिडेंसियल स्‍कूल से संबंधित है। जहां लोहरदगा और लातेहार के कुल 76 बच्चे रहते है। पूरी घटना के संबंध में सूत्र बताते हैं कि रेसिडेंसियल स्‍कूल के बच्चों को हर सुबह नाश्‍ता दिया जाता है। बृहस्‍पतिवार को नास्ते में रोटी और सब्जी दी गई। कुछ बच्‍चों ने नाश्‍ता खाया। जिसके बाद उन्‍हें पेट में दर्द और उल्टी होने लगी। आनन फानन में में सभी को रिम्स में भर्ती करवाया गया। स्‍कूल में थोडी देर के बाद बच्चों ने सब्जी मे काले रंग की कोई चीज सब्‍जी में देखी और शिक्षकों को बताया। सूत्र बताते हैं कि यह मरा हुआ कोई कीट था। जिसका जहर खाने में असर कर गया। जिन बच्चों ने नास्ता नहीं खाया था उन्‍हें कुछ नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button