रांची: न्यूज विंग साप्ताहिक समाचार पत्र का 21वां अंक बुक स्टॉल पर पहुंच चुका है। अंक का मुख्य आकर्षण है झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव डा ए के सिंह का इंटरव्यू। सेवानिवृत मुख्य सचिव सिंह झारखंड की बदहाली के लिए लचर प्रशासनिक व्यवस्था को कारण मानते हैं। मंत्री से लेकर निचले स्तर तक के अधिकारी को गैरजिम्मेदार करार देते हुए दावा करते हैं कि प्रशासन तंत्र को दुरूस्त कर दिया जाए तो झारखंड देश का अग्रणी प्रदेश बन सकता है, गुजरात से भी आगे। डा सिंह कहते हैं इसके लिए शुरूआत करनी हो एकाउन्टेबिलिटी तय करने से। सबसे पहले मंत्रियों से लेकर सचिवों तक को जवाबदेह बनाया जाए। विफलता और सफलता के मानदंड तय हों और नियमित समीक्षा के साथ एवार्ड और दंड का प्रावधान सुनिश्चित किया जाए। इस इंटरव्यू के अलावा है, झारखंड में एसपीओ का आतंक, और तमाम स्थायी स्तंभ। पुराने संस्करण देखने के लिए इस पते पर जाएं: https://scribd.com/newswing
E-paper पिछला अंक नीचे पढ़ें:




