DhanbadNEWS

झरिया में कचरे के गोदाम लगी आग, दहशत

Dhanbad :  झरिया स्थित राज ग्राउंड के पास कचरे के गोदाम में देर रात आग लग गई. जिस जगह पर लगी वहां पास में ही घनी आबादी के साथ ही झरिया अंचल कार्यालय भी है. स्थानीय लोगों ने तत्काल आग की सूचना गोदाम संचालक को दी है. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां सुबह तक आग बुझाने में जुटी थी.

गोदाम संचालक शंभू ने बताया कि स्थानीय लोगों ने उन्हें आग लगने की सूचना दी थी. जिसके बाद उन्होंने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी. खबर लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. रात भर आसपास के लोग दहशत में रहे.

Related Articles

Back to top button