
Ranchi: रेलवे बोर्ड की ओर से हावड़ा कालका मेल का नाम बदल दिया गया है. अब इस ट्रेन का नाम नेताजी एक्सप्रेस होगा. रेल मंत्रालय ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के मौके पर यह एलान किया है. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने इस संबध में ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारत को स्वतंत्रता और विकास के एक्सप्रेस मार्ग पर आगे बढ़ाया था. उनकी जयंती के मौके पर नेताजी एक्सप्रेस की शुरुआत के साथ बेहद रोमांचित हूं. इसी के साथ ट्रेन संख्या 02311 अप और 02312 डाउन बनकर चल रही है. जो नाम बदलने के बाद अपने पुराने नंबर 12311 अप और 12312 डाउन नेताजी एक्सप्रेस बनकर चलेगी.

इसे भी पढ़ें-दुखद:पश्चिम बंगाल में सड़क हादसे में 14 बारातियों की मौत,महोबा में खाई में गिरे दो डंपर
ट्रेन का है अपना इतिहास
हावड़ा कालका मेल का अपना एक अलग इतिहास रहा है. जानकारी है कि 80 साल पहले इसी ट्रेन से नेताजी सुभाष चंद्र बोस गुम हो हुए थे. उसी ट्रेन को अब नेताजी एक्सप्रेस का नाम दिया गया है. हावड़ा कालका मेल अब नेताजी एक्सप्रेस बनकर चलेगी. मंत्री के ट्वीट के बाद रेलवे बोर्ड ने भी इसकी जानकारी दी. यह देश के पुराने ट्रेनों में शामिल है. जानकारी है कि एक जनवरी 1866 को कालका मेल पहली बार चली थी. 18 जनवरी 1941 को अंग्रेजों को चकमा देकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस इस ट्रेन पर धनबाद जिले के गोमो जंक्शन से सवार होकर निकले थे. नेताजी की यादों से जुड़ी होने के कारण ही रेलवे ने कालका मेल का नामकरण नेताजी एक्सप्रेस के रूप में किया है.

इसे भी पढ़ें-गायब नहीं हुए हैं अलीबाबा (Alibaba) के फाउंडर जैक मा , सामने आया वीडियो




