
Jalpaiguri/ Mahoba:पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हौ गयी. इसके साथ ही 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार बारातियों को ले जा रहे तीन वाहनों और पत्थर लदे ट्रक में टक्कर हो गयी. इस हादसे में एब तक 14 लोगों की मौत होने की सूचना मिल रही है. जबकि 10 से ज्यादी लोग घायल बताए जा रहे हैं. उक्त मामले में जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा धुपगुड़ी ब्लॉक के जलढाका इलाके में मंगलवार रात को हुआ. उन्होंने बताया कि बारातियों की कार सड़क पर गलत दिशा से धुपगुड़ी की ओर जा रही थी. घने कोहरे की वजह से यह टक्कर हुई. घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
टक्कर के बाद खाई में गिरे दो डंपर, तीन लोगों की मौत
यूपी के महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र में नहदौरा गांव के पास मंगलवार की देर शाम आमने-सामने की टक्कर के बाद दो डंपर सड़क किनारे गहरी खाईं में गिर गये. हादसे में दोनों डंपरों के चालकों और एक खलासी (सहायक) की मौत हो गयी. कबरई थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दीपक कुमार पांडेय ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की देर शाम करीब छह बजे नहदौरा गांव के पास दो डंपर आमने-सामने की टक्कर के बाद सड़क किनारे गहरी खाईं में पलट गये. हादसे में दोनों डंपरों के चालकों महेश और उपेंद्र के साथ खलासी चंद्रभान (35) की मौत हो गयी.
पुलिस कर रही है जांच
एसएचओ ने बताया कि एक डंपर पत्थर मंडी कबरई से गिट्टी भरकर बांदा जा रहा था. जबकि दूसरा खाली डंपर गिट्टी भरने के लिए बांदा से कबरई आ रहा था, तभी यह हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है. इसके साथ ही दुर्घटनाग्रस्त दोनों डंपरों को कब्जे में लेकर जांच आरंभ कर दी गयी है.




