Uncategorized

इराक में आतंकवादी हमला, 44 लोगों की गयी जान

बगदाद: इराक में सोमवार को हुई गोलीबारी और सीरियल बम ब्लास्ट में कम से कम 44 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और कई दर्जन लोग घायल हो गए. आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने यह जानकारी दी. खबरों के अनुसार सबसे घातक हमला सलाहुद्दीन प्रांत में धुलुइया के नजदीक इराकी सैन्य ठिकाने पर हुआ जिसमें कम से कम 15 सैनिक मारे गए.

मोर्टार एवं छोटे हथियारों से लैस आतंकवादियों के हमले में कम से कम तीन लोग घायल भी हुए. तेल सम्पन्न किरकुक में विभिन्न स्थानों पर तीन कार बम विस्फोटों एवं पांच सड़क पर रखे बमों के फटने से कम से कम पांच लोग मारे गए और 19 अन्य घायल हुए.

सूत्रों ने बताया कि सुन्नी बहुल दियाला प्रांत के मुकदादियाह बाजार में मोटरसाइकिल में रखे के बम के फटने से दो लोग मारे गए और 11 अन्य घायल हो गए. बगदाद के बाहरी इलाके ताजी में सोमवार को ही सीरियल में कम से कम सात लोग मारे गए जबकि 28 अन्य घायल हो गए.

मंत्रालय ने बताया कि शिया बहुल सद्र के सरकारी कार्यालय के बाहर कार में रखे बम के फटने से 12 लोग मारे गए और 18 अन्य घायल हुए. मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि बगदाद के शिया बहुल उपनगरीय इलाके अल हुसैनिया के रेस्तरां के बाहर कार बम विस्फोट से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 31 अन्य घायल हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button