Uncategorized

प्रियंका सितम्बर से शुरू करेंगी ‘जंजीर’ की शूटिंग

मुम्बई: अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की सुपरहिट फिल्म ‘जंजीर’ के रीमेक की शूटिंग प्रियंका चोपड़ा सितंबर से शुरू करेंगी. फिल्म निर्देशक अपूर्व लखिया ने कहा कि वह प्रियंका चोपड़ा के साथ ‘जंजीर’ की रिमेक की शूटिंग सितम्बर से शुरू करेंगे.

अपूर्व ने हाल ही में इस फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग खत्म की है. अपूर्व ने कहा, ‘हमने इस फिल्म की शूटिंग के प्रथम चरण को पूरा कर लिया है. अब दूसरा चरण सितम्बर से शुरू होगा. तब प्रियंका चोपड़ा एवं अर्जुन रामपाल शूटिंग में शामिल होंगे.’

उन्होंने कहा, ‘हमारी योजना ‘जंजीर’ की शूटिंग नवम्बर तक खत्म करने और 2013 में प्रदर्शित करने की है.’ अपूर्व ने इस फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग माही गिल एवं प्रकाश राज के साथ बैंकाक में की.

वर्ष 1973 में बनी ‘जंजीर’ की रिमेक का निर्माण अमित मेहरा कर रहे हैं और इसमें प्रमुख भूमिका दक्षिण के स्टार राम चरन तेजा निभा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button