
Hazaribagh: दो साल पहले खजांची तालाब के पास बने शुभम अपार्टमेंट में रह रहे माहेश्वरी परिवार के 6 लोगों के मौत का मामला प्रकाश में आया था. अब सीआईडी ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.सदर थाना क्षेत्र के खजांची तालाब स्थित सीडीएम शुभम अपार्टमेंट में हुए माहेश्वरी हत्याकांड मामले की जांच करने के लिए सीआईडी की टीम हजारीबाग पहुंची. सीआईडी की टीम ने अपार्टमेंट में घुस कर जांच पड़ताल किया. वहीं पड़ोस में रहने वाले लोगों से भी टीम ने पूछताछ की.
आज भी नहीं सुलझ पायी है गुत्थी
माहेश्वरी हत्याकांड के दिन वास्तव में क्या हुआ था, यह हत्या है या आत्महत्या. इसकी जानकारी अभी भी नहीं मिल सकी है. मरने वालों में परिवार के मुखिया महावीर अग्रवाल पत्नी किरण अग्रवाल उनका बेटा नरेश माहेश्वरी, बहू प्रीति अग्रवाल, पोता अमन अग्रवाल, पोती अन्वी उर्फ परी अग्रवाल शामिल थे. सभी का शव अपार्टमेंट से बरामद किया गया था. जिसमें महावीर अग्रवाल का शव बेडरूम के पंखे से लटका मिला, वही नरेश अग्रवाल का शव अपार्टमेंट के बाहर छत से गिरा पड़ा था. इसी तरहे से सभी के शव घर के अलग-अलग हिस्सों से बरामद किये गये थे.
इसे भी पढ़ें- गोड्डा: बालू उठाने से परिवार ने रोका तो कर दी 16 साल के युवक की हत्या




