ChatraJharkhandLead News

जिन्होंने बिल का पेमेंट किया फुल, उनके ही घर की बत्ती कर दी गुल

  • बिजली विभाग के अधिकारियों पर ग्रामीणों ने लगाया आरोप
  • चतरा के मयूरहंड प्रखंड में बिल का नियमित भुगतान करनेवाले 30 प्रतिशत उपभोक्ताओं का काट दिया कनेक्शन
  • दो दिनों से इनके घरों में नहीं है बिजली

Chatra : चतरा में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए बकायेदारों का बिजली कनेक्शन काट दिया है. मामला मयूरहंड प्रखंड की सोकी पंचायत के गुरुवाहि गांव का है. गांव के करीब 70 प्रतिशत ऐसे घरों का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है, जो बकायेदार हैं. लेकिन, कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग के अधिकारियों ने ऐसे उपभोक्ताओं का भी बिजली कनेक्शन काट दिया है, जो नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करते रहे हैं, उन पर बिजली बिल बकाया है ही नहीं. पिछले दो दिनों से ऐसे उपभोक्ताओं के घरों में भी बिजली नहीं है. इसे लेकर इन ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति रोष है.

अविलंब बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग

ग्रामीणों के मुताबिक, गुरुवाहि गांव में बकाया बिजली बिल वसूली के नाम पर ऐसे करीब 30 उपभोक्ताओं के भी घरों का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है, जो नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करते रहे हैं. बिजली विभाग के अधिकारियों के इस कारनामे के कारण इन उपभोक्ताओं के घरों में पिछले दो दिनों से बिजली नहीं है. इन उपभोक्ताओं ने अविलंब विद्युतापूर्ति बहाल करने की मांग की है.

मजबूरन उठाना पड़ा यह कदम : कनीय अभियंता

ग्रामीणों के मुताबिक, बिजली बिल का नियमित भुगतान करनेवाले उपभोक्ताओं का भी कनेक्शन काटे जाने का कारनामा विभाग के कनीय अभियंता तरुण कुमार के निर्देश पर किया गया है. इधर, कनीय अभियंता का कहना है कि बकायेदारों से बार-बार कहने पर भी बिल जमा नहीं किया गया. इसलिए, मजबूरन इस तरह का कदम उठाना पड़ा. हालांकि, नियमित रूप से बिल का भुगतान करनेवालों का भी बिजली कनेक्शन काट दिये जाने के मामले में उन्होंने कुछ भी नहीं कहा.

Related Articles

Back to top button