
Chatra : चतरा सदर थाना पुलिस ने 23 गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराते हुए तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है. चतरा-डोभी मुख्य मार्ग पर वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस को यह सफलता हाथ लगी. पशु तस्कर पशुओं को बिहार भेज रहे थे.
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि चतरा के रास्ते मवेशियों से भरा वाहन
बिहार भेजा जा रहा है. त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर थाना प्रभारी लव कुमार की अगुवाई में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इसी क्रम में चतरा से डोभी की ओर जा रहे तीन पिकअप वैन को पुलिस ने पकड़ा. वैन पर 23 गोवंशीय पशु थे. पुलिस ने तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है.
इसे भी पढ़ेःप्रोफेसर ने छात्रा से कहा, परीक्षा में पास होना है तो मेरे साथ एक दिन बिताओ, मामला दर्ज




