Uncategorized

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 173 अंक उछला

मुम्बई, 3 फरवरी | देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को तेजी का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 173.11 अंकों की तेजी के साथ 17604.96 पर जबकि निफ्टी 55.95 अंकों की तेजी के साथ 5325.85 पर बंद हुआ। आज सुबह बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 12.40 अंकों की बढ़त के साथ 17444.25 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 6.20 अंकों की बढ़त के साथ 5276.10 पर खुला।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 17630.53 के ऊपरी और 17382.70 के निचले स्तर को छुआ जबकि निफ्टी ने 5334.85 के ऊपरी और 5269.90 के निचले स्तर तक कारोबार किया।

सेंसेक्स में शामिल एनटीपीसी (2.71 फीसदी), हिंदुस्तान यूनिलीवर (2.69 फीसदी) और सन फार्मा (2.38 फीसदी) के शेयरों में दो फीसदी से अधिक की तेजी जबकि हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (3.08 फीसदी), जिंदल स्टील (2.66 फीसदी) और टाटा स्टील (1.56 फीसदी) के शेयरों में एक फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई के कुल 13 सेक्टरों में से एक मात्र धातु सेक्टर (1.09 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई। रियल्टी (2.15 फीसदी), स्वास्थ्य क्षेत्र (1.69 फीसदी), बिजली (1.49 फीसदी), तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (1.44 फीसदी), बैंकिंग (1.42 फीसदी) और तेल एवं गैस (1.13 फीसदी) में एक फीसदी से अधिक की तेजी रही।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में बढ़त का रुख था। मिडकैप 76.34 अंकों की बढ़त के साथ 6046.10 पर जबकि स्मॉलकैप 77.58 अंकों की तेजी के साथ 6686.55 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार कारोबार का रुख सकारात्मक रहा। कुल 1717 कम्पनियों के शेयरों में तेजी जबकि 1166 कम्पनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। (आईएएनएस)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button