Ranchi : खादी फॉर नेशन, खादी फॉर फैशन के बाद खादी फॉर ट्रांसफॉर्मेशन के मंत्र के साथ रांची के मोरहाबादी मैदान में खादी और सरस महोत्सव के 11 वे दिन नन्हें-मुन्ने बच्चों ने खादी के परिधान पहन कर रैंप पर अपना जलवा बिखेरा. मॉडर्न ड्रेस के तर्ज पर खादी के अत्याधुनिक परिधान पहन जब बच्चे मंच पर उतरे उस वक्त दर्शकों ने तालियों के साथ बच्चों का मनोबल बढ़ाया. बच्चों के कदम जैसे-जैसे रैंप पर आगे बढ़ते गये, मेला परिसर में आए लोग मंच के करीब जुटने लगे.
इसे भी पढ़ेंः झारखंड राज्य सूचना आयुक्तों के 10 में 9 पद रिक्त, पेंडिंग पड़े हैं 7905 मामले
बच्चों-बुजुर्गों की पसंद है खादी: संजय सेठ
खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ ने कहा की खादी के परिधान समय के साथ आधुनिक हो गये हैं. खादी बच्चे, युवा और बुजुर्गों की पहली पसंद बन गयी है. खादी-सरस महोत्सव के 11 वे दिन भी हजारों की तादाद में लोगों मेले में पहुंच रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंः झारखंड सचिवालय में रिक्त हो जायेंगे प्रशाखा पदाधिकारी के सभी पद
कैशलेस ट्रांजेक्शन के साथ स्वच्छता की मिसाल सरस महोत्सव
खादी-सरस महोत्सव में ज़्यादातर खरीदारी कैशलेस ट्रांजेक्शन के द्वारा किया गया. 70 प्रतिशत लोगों ने कार्ड पेमेंट के माध्यम से स्टॉल से सामान ख़रीदा, वहीं 11 दिन में लाखों लोगों ने मेले का आनंद लिया और परिसर को स्वच्छ बनाए रखा. मेला परिसर में देश का सबसे बड़ा चरखा आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. इस चरखे की चर्चा पूरे झारखंड के साथ-साथ हिन्दुस्तान में भी हो रही है.
इसे भी पढ़ेंः कोयला घोटालाः दिल्ली हाईकोर्ट ने मधु कोड़ा की सजा पर लगायी 22 जनवरी तक रोक (जानिये कैसा था कोड़ा का मजदूर से मुख्यमंत्री बनने का सफर)
खादी स्वरोजगार का माध्यम
खादी अब रोजगार का सशक्त माध्यम बन गया है. गांव से निकल कर खादी ने अत्याधुनिक शोरूम में जगह बना लिया है. लकड़ी के फर्नीचर, जूते-चप्पल, खाद्य पदार्थ मधु, अचार, जैम, सिरका लोगों की पसंद बन चुका है. खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सहयोग से आयोजित इस मेले में देश के तकरीबन सभी राज्यों के लघु उद्यमी, छोटे व्यवसायी और स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से करीब 700 स्टॉल लगाये गये हैं.
446202 743596My spouse and I stumbled more than here from a different web site and thought I may as properly check items out. I like what I see so now im following you. Look forward to going more than your web page repeatedly. 276352