
Palamu: पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के गुरियादामर निवासी आदिवासी तिलकु सिंह के 19 वर्षीय पुत्र की हत्या में शामिल हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. ग्रामीणों ने आगामी चार जनवरी को थाना घेरने का निर्णय लिया है. मंगलवार को लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के गुरीयादामर में ग्रामीणों ने बैठक कर हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग और थाना घेराव करने का निर्णय लिया.
इसे भी पढ़ेंः रांचीः खादी फॉर ट्रांसफॉर्मेशन के मंत्र के साथ बच्चों ने किया रैंप वॉक
डेढ़ माह बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं
ग्रामीणों ने बताया कि 19 नवम्बर 2017 से राकेश लापता था और 24 नवम्बर को उसकी लाश बरामद की गयी थी. आरोप है कि गांव के ही विजय सिंह ने राकेश सिंह की हत्या कर दी गयी थी और शव को दफन कर दिया गया था. राकेश का शव जमीन से खोदकर निकाला गया था. मृतक के पिता ने आरोपी विजय सिंह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी लेस्लीगंज थाना में दर्ज करायी गयी थी, लेकिन डेढ़ माह बीतने के बाद भी प्रशासन द्वारा आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.
इसे भी पढ़ेंः झारखंड राज्य सूचना आयुक्तों के 10 में 9 पद रिक्त, पेंडिंग पड़े हैं 7905 मामले
सैकड़ों ग्रामीण घेरेंगे थाना
गुरियादामर के पंचायत समिति सदस्य स्वराज सिंह ने कहा कि गांव के लोग न्याय चाहते हैं. आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस पर से विश्वास उठता जा रहा है. थाना घेरने के लिए गांव के सैकड़ों लोग जायेंगे और पता करने की कोशिश करेंगे कि आखिर पुलिस ऐसा बर्ताव क्यों कर रही है.
इसे भी पढ़ेंः झारखंड सचिवालय में रिक्त हो जायेंगे प्रशाखा पदाधिकारी के सभी पद
जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारीः थाना प्रभारी
लेस्लीगंज के थाना प्रभारी राणा जंगबहादुर सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. जल्द ही वे पुलिस की गिरफ्त में होंगे.
कौन-कौन थे सभा में
सभा में पंचायत समिति सदस्य स्वराज सिंह, रामराज सिंह, कमेश यादव, बिंदेश्वरी सिंह, जनेश्वर सिंह, बुधन राम, प्रदीप सिंह, बाबू सिंह, प्रमिला कुमारी, बलिया देवी, सुनीता देवी, शांति देवी, बसंती देवी, मंजू देवी, भागमिनी देवी सहित सैकड़ों लोग शामिल थे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




