Uncategorized

चार जनवरी से शुरु होगा रांची नगर निगम समेत देश के 4041 नगर निकायों का स्वच्छता सर्वेक्षण

Ranchi: स्वच्छ भारत अभियान के तहत चार जनवरी से देशभर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 की शुरुआत होगी. इसके तहत देश के 4041 नगर निकायों में स्वच्छता सर्वेक्षण किया जायेगा. सर्वेक्षण कुल 4000 अंकों का होगा. जिसमें से 1000 अंक शहरवासी रांची नगर निगम को सही जवाब देकर दिला सकते हैं. सर्वेक्षण के दौरान स्वच्छता एप के माध्यम से कुछ सवाल आम लोगों से पूछे जाएंगे. सवालों का सही जवाब देने से निगम को पूरे अंक मिलेंगे. इस सर्वेक्षण के तहत केंद्र सरकार की क्यूसीआई (क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया) की टीम चार जनवरी के बाद कभी भी राजधानी रांची आएगी. टीम द्वारा इस दौरान शहर के कई जगहों का जायजा लिया जायेगा. शौचालयों के निर्माण और उसकी साफ-सफाई की जानकारी ली जायेगी. वहीं सैकड़ों लोगों से शहर की सफाई व्यवस्था से संबंधित सवाल-जवाब किया जायेगा. अगर लोगों के जवाब गलत हुए तो सिटी की रैंकिंग भी घटेगी.

इसे भी पढ़ेंः झारखंड राज्य सूचना आयुक्‍तों के 10 में 9 पद रिक्‍त, पेंडिंग पड़े हैं 7905 मामले

इस तरह के होंगे सवाल

पहला सवाल- क्या आप जानते हैं कि आपका शहर रांची स्वच्छ रैंकिंग के लिए स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में भाग ले रहा है. अगर आपका जवाब हां हुआ तो इस पर राजधानी रांची को 175 अंक दिये जायेंगे.

दूसरा सवाल- क्या आपका क्षेत्र पिछले साल के मुकाबले इस साल ज्यादा साफ है. अगर आपका जवाब हां है तो 175 अंक आपके हाथ में है.

तीसरा सवाल- इस साल क्या आपने सार्वजनिक क्षेत्रों में कूड़े के डिब्बे का उपयोग शुरू कर दिया है. अगर आपका जवाब हां है तो 150 अंक आपके हाथ में है.

चौथा सवाल- क्या आप इस वर्ष अपने घर से अलग-अलग कूड़ा (गीला एवं सुखा) संग्रहण कार्य से संतुष्ट हैं. अगर आपका जवाब हां हुआ तो 175 अंक शहर को मिलेंगे.

पांचवां सवाल- क्या आपको लगता है कि पिछले वर्ष की तुलना में खुले में पेशाब-शौच करने वालों की संख्या में कमी आई है. अगर जवाब हां है तो 150 अंक आपके हाथ में है.

छठा सवाल- क्या सामुदायिक शौचालय या सार्वजनिक शौचालय अब अधिक साफ और सुलभ हैं. अगर आपका जवाब हां हुआ तो 175 अंक राजधानी रांची को मिलेंगे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button