
Ranchi: राजधानी रांची में मंगलवार को सभी ट्रैफिक पोस्टों पर ई-चालान डिवाईस से पेंडिंग फाईन की शुरूआत की गयी. शहर के विभिन्न भागों में ट्रैफिक डीएसपी दिलीप खलखो और ट्रैफिक डीएसपी राधा प्रेम किशोर के नेतृत्व में अभियान चलाया गया. दोनों डीएसपी के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने अभियान के तहत कई वाहनों की चेकिंग की. शाम पांच बजे तक 120 लोगों को ई-चालान किया गया, जिसमें 95700 रूपये की जुर्माना वसूल की गयी.
इसे भी पढ़ेंः झारखंड राज्य सूचना आयुक्तों के 10 में 9 पद रिक्त, पेंडिंग पड़े हैं 7905 मामले
ई-चालान ऐसे करेगा काम
पहले ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले से जुर्माना की राशि मौके पर ही ली जाती थी. ई-चालान लागू होने के बाद अब चालान ट्रैफिक थाना और यातायात नियंत्रण कक्ष में जुर्माना की राशि ली जाएगी. जो व्यक्ति घर बैठे ऑनलाईन पेमेंट करना चाहते हैं उनको echallan.jhpolice.gov.in साईट पर जाना होगा, जिसमें pay challan का ऑप्शन मिलेगा. उसके बाद वाहन का रजिस्ट्रेशन नम्बर सबमिट करना होगा और अपने डेबिट कार्ड से pay करना होगा. अगर किसी का जुर्माना पेंडिंग रहेगा तो उनको 22 दिनों में कोर्ट में अभियोजन भेजा जाएगा.
इसे भी पढ़ेंः झारखंड सचिवालय में रिक्त हो जायेंगे प्रशाखा पदाधिकारी के सभी पद
बिना रजिस्ट्रेशन के वाहन पकड़े जाने पर 5000 रुपया जुर्माना देना होगा
प्रदूषण क्लीयरेंस के बिना पहली बार पकड़े जाने पर 1000 रूपये जुर्माना वसूला जायेगा, जबकि दूसरी बार पकड़े जाने पर 2000 रुपया फाईन वसूल किया जाएगा, वहीं बिना हेलमेट के प्रथम बार पकड़े जाने पर 100 रूपये जुर्माना लगेगा, जबकी दोबारा पकड़े जाने पर 300 रूपये का जुर्माना वसूल किया जाएगा. ट्रिपल लोड वाहन चालाने पर पहली बार में 100 रुपये जुर्माना, दूसरी बार में 300 का जुर्माना वसूला जाएगा. बिना रजिस्ट्रेशन के वाहन चलाने पर पहली बार में 5000 रुपये जबकि दूसरी बार में 10000 जुर्माना वसूला जायेगा.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




