Uncategorized

जापान के प्रधानमंत्री बिहार आएंगे : नीतीश

पटना, 29 दिसंबर | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को कहा कि जापान के प्रधानमंत्री योशीहीको नोदा अगली बार जब भी भारत आएंगे, तो वह बिहार अवश्य आएंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए जापान की मदद जरूरी है।

पटना से सेवा यात्रा के दौरान औरंगाबाद रवाना होने से पूर्व पत्रकारों से चर्चा करते हुए नीतीश ने कहा कि उन्होंने जापान के प्रधानमंत्री को बिहार आने का न्योता दिया है जिसे स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार राज्य के सभी गांवों में पक्की सड़के बनवाना चाहती है और इसमें जापान की मदद की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बुधवार को दिल्ली में जापान के प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान कई मामलों पर बातचीत हुई। नोदा ने बिहार में दिलचस्पी दिखाते हुए राज्य में चल रहे विकास कार्यो की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद की रोलेक्स घड़ी भी वापस लाने की मांग की है। (आईएएनएस)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button