Uncategorized

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 184 अंक नीचे

मुम्बई, 29 दिसम्बर | देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 183.92 अंकों की गिरावट के साथ 15,543.93 पर और निफ्टी 59.55 अंकों की गिरावट के साथ 4,646.25 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 68.91 अंकों की गिरावट के साथ 15,658.94 पर खुला। सेंसेक्स ने 15,724.60 के ऊपरी और 15,515.44 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से छह शेयरों जिंदल स्टील (1.70 फीसदी), एसबीआई (1.08 फीसदी), स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (0.72 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (0.51 फीसदी), विप्रो (0.20 फीसदी) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (0.19 फीसदी) में तेजी रही।

सेंसेक्स में गिरावट में रहने वाले शेयरों में प्रमुख रहे मारुति सुजुकी (3.96 फीसदी), भेल (3.59 फीसदी), आरआईएल (3.47 फीसदी), टाटा पावर (3.38 फीसदी) और डीएलएफ (3.01 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 24.65 अंकों की गिरावट के साथ 4,681.15 पर खुला। निफ्टी ने 4,701.80 के ऊपरी और 4,639.05 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख रहा। मिडकैप 18.19 अंकों की गिरावट के साथ 5,118.99 पर और स्मॉलकैप 41.56 अंकों की गिरावट के साथ 5,544.99 पर बंद हुआ।

बीएसई के 13 में से दो सेक्टरों धातु (0.23 फीसदी) और स्वास्थ्य सेवा (0.19 फीसदी) में तेजी रही। बीएसई में गिरावट में रहने वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे तेल एवं गैस (2.62 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (2.39 फीसदी), रियल्टी (1.66 फीसदी), बिजली (1.43 फीसदी) और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.31 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1151 शेयरों में तेजी और 1528 में गिरावट का रुख रहा, जबकि 131 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ। (आईएएनएस)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button