National

दिल्ली हवाई अड्डे पर दो अफगान नागरिकों के पास मिला 10 करोड़ रुपये का हेरोइन, गिरफ्तार

  • एयरपोर्ट पर सामान की तलाशी के दौरान बरामद हुआ 4.79 किलोग्राम हेरोइन

New Delhi : दिल्ली में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने दो अफगान नागरिकों के पास से 10 करोड़ रुपये का हेरोइन जब्त किया. अधिकारियों ने गुरुवार को को यह जानकारी दी. मंगलवार को काबुल से यहां पहुंचने के बाद हवाई अड्डे पर दोनों को रोक दिया गया था. अधिकारियों ने बताया कि उनकी व्यक्तिगत और सामान की तलाशी के दौरान 4.79 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुआ, जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपये है.

अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों ने अपने जैकेट में मादक पदार्थ छिपा रखे थे. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

इसे भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की रिपोर्ट :  तो इस साल भारतीय कमाई में बांग्लादेशियों से पिछड़ जायेंगे

Related Articles

Back to top button