Bihar UpdatesELECTION SPECIAL

बिहार : एनडीए की रैली में  जेपी नड्डा ने भरी हुंकार, फिर बनेगी हमारी सरकार, राजद पर बरसे

बिहार का नेतृत्व नीतीश जी के हाथ में सुरक्षित हो, हम सब मिलकर तय करें कि है कि बिहार में एनडीए की सरकार बने.

Gaya : बिहार विधानसभा के पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन के बाद चुनाव प्रचार का श्रीगणेश करते हुए भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने रविवार को गया में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों की सराहना करते कहा कि बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनेगी.

इसे भी पढ़ें : बिहार : चुनाव प्रचार का श्रीगणेश करने जेपी नड्डा पटना पहुंचे, कहा, मोदी  सरकार जेपी के बताये रास्ते पर चल रही है

पीएम मोदी और नीतीश कुमार की तारीफ की

 भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी  और नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए  कहा कि नरेन्द्र मोदी  जी ने और नीतीश जी ने बिहार की राजनीतिक संस्कृति बदल दी है.  पहले जाति के आधार पर कांग्रेस  राजनीति करती थी.  नरेन्द्र मोदी ने सरकार के काम के रिपोर्ट कार्ड के आधार पर जनता के बीच जाने की संस्कृति शुरू की है. जेपी नड्डा ने कहा कि बिहार में विकास के नये आयाम लिखे जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : स्‍वामित्‍व योजना का शुभारंभ, मोदी ने प्रॉपर्टी कार्ड्स बांटे, राजनीतिक विरोधियों पर हमलावर हुए

आज कांग्रेस को गले लगा कर चल रहे हैं.    

देश का नेतृत्व नरेन्द्र मोदी जी के हाथ में सुरक्षित है, अब जरूरत इस बात की है कि बिहार का नेतृत्व नीतीश जी के हाथ में सुरक्षित हो, हम सब मिलकर तय करें कि है कि बिहार में एनडीए की सरकार बने.  हम मिलकर राज्य में विकास के कार्यों को जारी रखेंगे. नड्डा ने राजद पर निशाना साधते  कहा कि जो नेता जयप्रकाश नारायण जी के आशीर्वाद से जनता पार्टी के राजनेता बनें, तीन-तीन बार मुख्यमंत्री बनें, वे आज कांग्रेस को गले लगा कर चल रहे हैं.

इसे भी पढ़ें :  आंध्र सरकार ने  SC के न्यायाधीश के हस्तक्षेप को लेकर CJI एसए बोबडे से गुहार लगायी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button